Ad image

कुसुमलता बनी अभिभावक संघ की निर्विरोध अध्यक्ष

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी, चम्बा। विकासखंड चम्बा के हाई स्कूल ओवरी में शिक्षक अभिभावक संघ की बैठक में श्रीमती कुसुम लता को निर्विरोध अभिभावक संघ का अध्यक्ष बनाया गया । हाई स्कूल ओवरी में शिक्षक अभिभावक संघ का गठन शिक्षा सत्र 2022-23 के लिए बैठक आयोजित हुई ।

बच्चों को बैग वितरित किए

बैठक में जहां शिक्षकों व अभिभावकों ने पठन पाठन और भौतिक संसाधनों पर चर्चा की वहीं दूसरी ओर शिक्षकों व अभिभावकों ने भौतिक संसाधनों के लिए सहयोग भी किया । विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य राजेन्द्र सिंह चौहान ने विद्यालय में हो रही गतिविधियों व शैक्षिक गुणवत्ता पर कहा कि अभिभावकों का सहयोग भी जरूरी है ,वगैर अभिभावकों के सहयोग के शैक्षणिक गतिविधियों को प्राप्त करने में सफलता नहीं मिल सकती है । उन्होंने शैक्षिक सत्र के लिए कार्य योजना तैयार करने पर चर्चा की । विद्यालय के पूर्व छात्र अमित निवासी बिरोगी ने बैठक में बच्चों को 120 बैग वितरित किए ।

पूर्व प्रधानाचार्य दयाल सिंह कैंतुरा ने कम्प्यूटर हेतु बीस हजार रुपए तथा विद्यालय से स्थानांतरित शिक्षिका श्रीमति सीमा राणा ने दस हजार रुपए की आलमारी विद्यालय को भेंट की । वहीं कार्यरत शिक्षिका श्रीमति वंदना कोठियाल ने कहा कि पीने के पानी की असुविधा को देखते हुए पन्द्रह हजार रुपए दे रही हूं । अभिभावक संघ की नव निर्वाचित घोषित अध्यक्ष श्रीमती कुसुम लता ने सभी अध्यापकों व अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में सभी लोग मिलकर छात्र हित में कार्य करेंगे ।

इस अवसर पर कुलदीप सिंह रांगण , अर्जुन रौथाण , श्रीमति भारती चौहान , श्रीमति तेजोमयी बधानी , श्रीमति गौड़ ने भी अपने विचार रखे । प्रभारी प्रधानाचार्य राजेन्द्र सिंह चौहान ने सभी अध्यापकों व अभिभावकों का सहयोग मिलने पर आभार व्यक्त किया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!