Ad image

जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को कांग्रेस संगठन में दिया जाएगा स्थान-अभिमन्यु त्यागी

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी।आज जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय नई टिहरी में टीहरी जिला कांग्रेस के जिला निर्वाचन अधिकारी अभिमन्यु त्यागी ने जिला कांग्रेस कमेटी में जनपद के बी,आर,ओ ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष जिला कांग्रेस के पदाधिकारीयों के साथ बैठक की और संगठनात्मक चुनाव पर चर्चा की, उन्होंने कहा 28 मई तक बूथ कमेटी और ब्लॉक प्रतिनिधि का चुनाव कराया जाना है उसके बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के गठन और जनपद एवं प्रदेश कांग्रेस के लिए प्रतिनिधि का निर्वाचन किया जाना है ।

जिला निर्वाचन अधिकारी अभिमन्यु त्यागी ने कहा की वर्तमान समय में पूरे प्रदेश में आम आदमी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है जिसके लिए कांग्रेस जनों को गांधीवादी विचारधारा के तहत जनमानस का सहयोग करना चाहिए। पूरे प्रदेश और देश में सरकार बेलगाम हो रखी है आम आदमी का जीना दुश्वार हो रखा है गरीबी बेरोजगारी महंगाई आसमान छू रही है।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा उत्तराखंड भाजपा सरकार ने जनमानस को गुमराह कर रखा है फ्री राशन और गरीबों के नाम पर वोट मांगने वाली भाजपा ने आज राशन के नाम पर गरीबों का शोषण कर रखा है और तरह-तरह की अफवाहें फैला रखी है ,बिजली के बिलों में हो रही बेतहाशा वृद्धि से स्पष्ट होता है कि राज्य सरकार गरीब आदमी का खून चूसने में लगी है।

उपरोक्त कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के सचिव सैयद मुश्ररफ़ अली, नरेंद्र चंद रमोला, शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र नौटियाल, कुलदीप सिंह पवार, ज्योति प्रसाद भट्ट ,ब्लॉक अध्यक्ष मान सिंह रौतेला, भरत सिंह बुटोला, किशोर सिंह मंदरवाल ,,सरताज अली ,असद आलम,दिनेश कोहली, आदि कांग्रेस जनों ने अपने विचार व्यक्त किए।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!