यातायात नियमों के पालन हेतु टिहरी पुलिस द्वारा UTTARAKHAND TRAFFIC VOLUNTEERS SCHEME का किया शुभारम्भ

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। श्री नवनीत सिंह भुल्लर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद टिहरी गढ़वाल के निर्देशानुसार आज सोमवार 2 मई को यातायात कार्यालय, मुनी की रेती में श्री राजन सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा यातायात निदेशालय देहरादून द्वारा शुरू की गयी UTTARAKHAND TRAFFIC VOLUNTEERS SCHEME का शुभारम्भ किया गया ।
उक्त योजना का उद्देश्य जनपद के 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के ऐच्छिक आमजनमानस का एक ऐसा समूह तैयार करना हैं जो स्वेच्छा से यातायात प्रबंधन एवं विभिन्न माध्यमों से यातायात नियमों की जागरूकता में पुलिस को पूर्ण सहयोग प्रदान कर सके ।
इस क्रम में जनपद टिहरी गढ़वाल से 37 अभ्यर्थियों द्वारा स्वेच्छा से उक्त योजना में सम्मिलित होने हेतु सहमति प्रदान की गयी, जिसके उपरान्त 25 यातायात वालंटियर्स को यातायात कार्यालय मुनि की रेती में यातायात प्रबंधन संबंधी दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया, तत्पश्चात उक्त समस्त यातायात वालंटियर्स को TRAFFIC VOLUNTEERS T-SHIRT एंव CAP प्रदान कर सम्मानित किया गया । उक्त TRAFFIC VOLUNTEERS द्वारा एक माह तक पूर्ण निष्ठाभाव से यातायात सम्बन्धी कार्यों का निर्वहन करने पर यातायात निदेशालय देहरादून द्वारा उन्हें TRAFFIC VOLUNTEERS का ID CARD प्रदान करते हुये उन्हे TRAFFIC VOLUNTEERS की नियमित सूची में सम्मलित किया जायेगा ।
इस अवसर पर श्रीमती अश्मिता ममगाई, क्षेत्राधिकारी/नोडल अधिकारी यातायात, प्रभारी निरीक्षक यातायात श्री सिद्धार्थ कुकरेती, निरीक्षक यातायात श्री संदीप तोमर तथा 25 TRAFFIC VOLUNTEERS मौजूद थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!