ब्रेकिंग न्यूज: ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला में गोवा बीच पर डूबा पर्यटक, SDRF द्वारा तलाश जारी

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश । उत्तराखंड के लक्ष्मण झूला क्षेत्र में गोवा बीच पर आज एक दुखद हादसा सामने आया है। मध्य प्रदेश से घूमने आए 20 वर्षीय पर्यटक साहिल पटेल गंगा नदी में नहाते समय तेज बहाव में बह गए और डूब गए। घटना की सूचना मिलते ही राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर तलाशी अभियान शुरू किया।

SDRF इंस्पेक्टर कविंद्र सजवान ने बताया कि चेतावनी साइन बोर्ड होने के बावजूद पर्यटक प्रतिबंधित क्षेत्र में नहाने गए, जिसके कारण यह हादसा हुआ। साहिल पटेल, निवासी देवहटा, रीवा, मध्य प्रदेश, अपने दोस्त के साथ नदी में नहाने उतरे थे। इस दौरान साहिल अनियंत्रित होकर तेज बहाव में बह गए।SDRF के डीप डाइवर्स नदी की गहराई में तलाश कर रहे हैं, जबकि राफ्ट के जरिए नदी के आगे के हिस्सों में भी सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जल पुलिस और स्थानीय पुलिस भी मौके पर मौजूद है। बताया गया कि लड़का रीवा में CA की तैयारी कर रहा था ।

नदी में पानी का बहाव अत्यधिक होने के कारण युवक के आगे बहने की आशंका जताई जा रही है। यह घटना पर्यटकों के लिए एक चेतावनी है कि नदी में नहाते समय सुरक्षा नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है। तलाशी अभियान अभी भी जारी है, और प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!