कोटेश्वर परियोजना में विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान वीरों को पुरस्कृत किया गया

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। कोटेश्वर हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट में विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर महाप्रबंधक (परियोजना) श्री ए.के. घिल्डियाल ने सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को रक्तदान की शपथ दिलाई तथा इसके साथ-साथ रक्तदान करने वाले परियोजना के कर्मचारियों को पुरस्कृत किया। 

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान महा दान होने के साथ-साथ संकटकाल में जरूरतमंद व्यक्ति के लिए जीवनदायिनी का कार्य करती है। उन्होंने यह भी कहा कि यह मुहिम आगे बढ़ाने के लिए परियोजना के कर्मचारी वर्ग एक व्हट्स ग्रुप बनाकर आवश्यकता पड़ने पर रक्तदान कर सकते हैं। इससे जागरूकता के साथ-साथ किसी का जीवन बचाने में यह ग्रुप सहयोगी बन सकता है।

इस अवसर पर डॉ. नवनीत किरण, अपर महाप्रबन्धक (मेडिकल) डिस्पेंसरी ने सभी रक्तदान करने वाले कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस जन जागरूकता को फैलाने में आगे भी आपकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

इस अवसर पर श्री बी. एस. पुंडीर, उप महाप्रबंधक श्री विजय बहुगुणा, उप महाप्रबंधक, डॉ.जी.श्रीनिवास, पूर्व मुख्य चिकित्साधिकारी, टीएचडीसी, श्री इन्द्र राम नेगी, प्रबन्धक, श्री सिद्धार्थ कौशिक, उप प्रबंधक श्री एस. एस. राणा, उप प्रबंधक, श्री आर.डी. ममगाई, उप प्रबंधक, श्री गिरीश उनियाल, उप प्रबंधक के साथ-साथ कई वरिष्ठ अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!