Ad image

घंटाकर्ण महायज्ञ व धार्मिक संस्कृति मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गजा से डीपी उनियाल। नरेन्द्र नगर प्रखंड में क्वीली पट्टी के प्रसिद्ध घंटाकर्ण धाम मे आयोजित दशवां महायज्ञ व संस्कृति मेले का आयोजन किया गया । दस दिवसीय इस महायज्ञ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी । विदित हो कि नरेंद्र नगर प्रखंड के गजा गौंत्याचली स्थान से पैदल चार किलोमीटर की यात्रा करने पर श्रद्धालुओं को घंटाकर्ण धाम मंदिर में पहुंचना पड़ता है । यहां पर घंटाकर्ण देवता का भव्य व दिव्य मंदिर है । घंटाकर्ण देवता के अनन्य भक्तों द्वारा ही यहां पर लाखों रुपयों की धनराशि से भव्य मंदिर निर्माण किया गया है । मंदिर पर सरकारी धन नहीं लगाया गया है । हर साल की तरह इस साल भी गंगा दशहरा के अवसर पर दस दिवसीय महायज्ञ व धार्मिक संस्कृति मेले का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के कैबिनेट मंत्री सुवोध उनियाल ने भी समापन समारोह में शामिल हो कर पूजा अर्चना करते हुए देवता से आशीर्वाद लिया । समापन समारोह में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के अलावा विनोद कंडारी विधायक देवप्रयाग , विजय पाल सजवाण पूर्व विधायक गंगोत्री , हिमांशु विजल्वाण , बीर सिंह रावत अध्यक्ष मंडी समिति नरेन्द्र नगर , रघुबीर सिंह सजवाण सचिव घंडियाल मंदिर ट्रस्ट , विजय प्रकाश विजल्वाण अध्यक्ष घंडियाल मंदिर , कुलबीर सिंह सजवाण पश्वा , मान सिंह चौहान उपाध्यक्ष ,कुवंरसिंह चौहान , रतन सिंह रावत , श्रीमति उषा चौहान पूर्व जिला पंचायत सदस्य , अशोक विजल्वाण सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां पर पहुंचे । 31 मई से 10 जून तक दसवां महायज्ञ एवं धार्मिक संस्कृति मेले का समापन पूर्णाहुति , पूजा-अर्चना व भंडारे के साथ शाम को सम्पन्न हुआ । कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल यहां पर हेलीकॉप्टर से पहुंचे और उन्होंने कहा कि वह शीघ्र ही मंदिर में आने वाले रास्ते को सही बनवायेंगे तथा सड़क मार्ग की सुविधा उपलब्ध होगी । मंदिर में पेयजलापूर्ति योजना जिलापंचायत अध्यक्ष श्रीमति सोना सजवाण ने सौर ऊर्जा से पहुंचाई है । ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय प्रकाश विजल्वाण , सचिव रघुबीर सिंह सजवाण , उपाध्यक्ष मान सिंह चौहान , कोषाध्यक्ष अशोक विजल्वाण ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया है ।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!