महाराष्ट्र ब्रेकिंग: एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री और देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री की शपथ ली

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

महाराष्ट्र में सियासी संकट के बादल अब छंट गए हैं। राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी ने आज एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री एवम देवेंद्र फडणवीस को उपमुख्यमंत्री की शपथ दिलाई। कल बुधबार देर रात उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

इसके बाद आज एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री और देवेंद्र फडणवीस ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। दोनों को राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी ने शपथ दिलाई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकनाथ शिंदे को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम के रूप में शपथ लेने पर बधाई। वह हर भाजपा कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा हैं। उनका अनुभव और विशेषज्ञता सरकार के लिए एक संपत्ति होगी। मुझे विश्वास है कि वह महाराष्ट्र के विकास पथ को और मजबूत करेंगे।’

उधर सीएम बनते ही एकनाथ शिंदे एक्शन में आ गए हैं।उन्होंने सरकार की पहली कैबिनेट बैठक बुलाई है। बैठक में डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी शामिल रहे।बैठक में फसल बीमा और किसानों की दूसरी समस्याओं को लेकर मंथन किया गया।

Share This Article
error: Content is protected !!