Ad image

विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में कोडिया- कानाताल में साइकिल रैल्ली का आयोजन

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। जिला प्रशासन , वन विभाग ,पर्यटन विभाग और नेहरू युवा केंद्र टेहरी गढ़वाल के सयुक्त तत्वाधान में विश्व साइकिल दिवस के उपलक्ष्य में कोडिया- कानाताल में साइकिल रैल्ली का आयोजन कराया गया । कार्यक्रम के मुख्य अथिति उत्तराखंड सरकार के वन मंत्री माननीय श्री सुबोध उनियाल ने युवाओं का उत्साह वर्धन करते हुए बताया की साइकिल चलाना किस प्रकार से स्वास्थ्य के लिए उपयोगी सिद्ध हो सकता है और साथ ही पर्यावरण को भी दूषित होने से बचाता है ।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विधायक प्रताप नगर विधान सभा श्री विक्रम सिंह नेगी एवं जिलाधिकारी टेहरी गढ़वाल द्वारा भी अपने सम्बोधन में सभी विभागों की प्रसंशा करते हुए युवाओं का उत्साह वर्धन किया गया और युवाओं से अपील की गयी की वे अपने साथ साथ दूसरीं को भी साइकिल चलाने के लिए प्रेरित करें ।तत्पश्चात मुख्य अथिति एवं विशिष्ट अथितियों के द्वारा साइकिल चालकों को हरी झंडी दिखा क़र रैली का सुभारम्भ किया गया । साइकिल रैली में स्थानीय युवाओं के साथ ITBP के जवानों ने भी रैली में प्रतिभाग किया ।लगभग 20-25 प्रतिभागियों ने कानाताल से कोडिया 7 किलो मीटर साइकिल चलाकर सभी को स्वयं को और पर्यावरण को स्वस्थ रखने का सन्देश दिया गया ।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!