महाविद्यालय अगरोड़ा में सांख्यिकी दिवस पर गोष्टी का आयोजन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा (धारमंडल) टिहरी गढ़वाल मे जिलाधिकारी महोदया के निर्देशानुसार प्रभारी प्राचार्य डॉ० अजय कुमार की अध्यक्षता मे 16वा॓ सांख्यिकी दिवस के उपलक्ष्य मे एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।

अपने संबोधन मे डॉ कुमार ने कहा कि दैनिक जीवन मे सांख्यिकी के महत्व विषय पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप मे अर्थशास्त्र के सहायक प्राध्यापक श्री अनुपम रावत द्वारा सतत् विकास के लिए आंकड़े विषय पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी।

इस गोष्ठी मे डॉ० आराधना बंधानी, डॉ० प्रमोद रावत, डॉ० नेपाल सिंह, डॉ० राकेश रतूड़ी, डॉ० भरत गिरी गोसाई, डॉ० बबीता बंटवाण, डॉ० छत्र सिंह कठायत, श्री कुंदन लाल, श्री अजीत नेगी, श्री अंकित नेगी, श्री रोहित कुमार, श्री सुरेंद्र रावत, श्री प्रताप सिंह राणा एवं श्री राकेश कुमार उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!