Ad image

प्रधान ग्राम पंचायत उप चुनाव के परिणाम घोषित

Garhninad Desk
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

चमोली। प्रधान ग्राम पंचायत के उप चुनाव के तहत आज बुधवार को मतगणना संपन्न होने के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए गए। विकासखंड नारायणबगड के ग्राम पंचायत निलाडी में योगेन्द्र सिंह प्रधान ग्राम पंचायत निर्वाचित हुए। उन्होंने अपने प्रतिद्वन्दी बवीता देवी को 86 मतों से पराजित किया।

इसी प्रकार विकासखंड पोखरी के अन्तर्गत ग्राम पंचायत भदूडा में सुनीता देवी प्रधान ग्राम पंचायत बनी। उन्होंने अपने प्रतिद्वन्दी पूनम देवी को 30 मतों से पराजित किया। ग्राम पंचायत खन्नी में बीना देवी को प्रधान ग्राम पंचायत चुना गया। उन्होंने अपने प्रतिद्वन्दी लता देवी को 40 मतों से पराजित किया। संबधित विकासखंड मुख्यालय पर मगतणना का कार्य संपन्न करने के बाद तीनों ग्राम पंचायतों में हुए उप चुनाव के परिणाम घोषित किए गए और विजेता उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र दिया गया।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!