Ad image

तहसील दिवस आयोजन में आंशिक संशोधन-इवा आशीष

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। आम जनता की शिकायतों/समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु जिला प्रशासन द्वारा जनपद की तहसीलों में आयोजित होने वाले तहसील दिवसों के रोस्टर में आंशिक संसोधन करते हुए रोस्टर जारी किया गया है।

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस प्रत्येक माह के प्रथम अथवा तृतीय मंगलवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 02 बजे तक आयोजित किये जा रहे हैं। संसोधित रोस्टर के अनुसार 05 जुलाई, 2022 प्रथम मंगलवार को तहसील देवप्रयाग तथा 19 जुलाई तृतीय मंगलवार को तहसील कण्डीसौड़ में तहसील दिवस आयोजित किया जायेगा।
वहीं दिनांक 02 अगस्त, 2022 को तहसील बालगंगा, 06 सितम्बर को तहसील धनोल्टी स्थान ब्लॉक मुख्यालय मुख्यालय थत्यूड़, 04 अक्टूबर को उप तहसील मदननेगी, 01 नवम्बर को तहसील गजा, 06 दिसम्बर को तहसील नैनबाग स्थान तहसील भवन नैनबाग, 03 जनवरी, 2023 को तहसील टिहरी, 07 फरवरी को तहसील नरेन्द्रनगर तहसील भवन, 07 मार्च को तहसील भवन घनसाली में तथा 04 अपै्रल, 2023 को तहसील भवन कीर्तिनगर में पूर्व रोस्टर के अनुसार ही तहसील दिवस आयोजित किया जायेगा।
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल इवा आशीष श्रीवास्तव द्वारा समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को तहसील दिवसों में अनिवार्य रूप से स्वयं प्रतिभाग करने के आदेश दिये गये हैं। कहा कि सभी संबंधित अधिकारी तहसील दिवस के आयोजन के दौरान समय-समय पर जारी कोविड गाइड लाइन का अनुपालन करना सुनिश्चित करेंगें।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!