Ad image

बस सड़क पर पलटी 21 घायल

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी।  उप जिलाधिकारी देवप्रयाग सोनिया पंत ने जानकारी दी कि आज एक बस संख्या UK08PA1438 जो कि गुप्तकाशी से प्रातः 9:00 बजे हरिद्वार के लिए निकली थी, थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडियाला से पूर्व वडाला मोड़ पर समय 5:25 बजे सड़क पर पहाड़ की साइड पलट गई।

वाहन में कुल 31 सवारी मौजूद थी, जिसमें से 18 सवारियों को रेस्क्यू अभियान चलाकर मौके पर मौजूद पुलिस,एसडीआरएफ की मदद से 108 के माध्यम से सिविल अस्पताल ऋषिकेश भेजा गया, जिसमें 02 यात्री सीरियस है, शेष अन्य सवारियों को दूसरी गाड़ी बुला कर ऋषिकेश भेजा गया।

सभी यात्री महाराष्ट्र के रहने वाले हैं।

ये यात्री हुए घायल

दुर्घटना में सुदर्शन ज्ञानेश्वर कोली, ललिता सुदर्शन कोली, ताई शरद म्हात्रे, सुचिता प्रणय म्हात्रे, प्रणय अमृत म्हात्रे, संदीप पाटिल, प्रदीप भोईया, विलास चौधरी, संजला लाल, सुजाता, विश्वनाथ पोपेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें एम्स ऋषिकेश भर्ती कराया है। जबकि हरीश धरत, नीतू धरत, रितिका म्हात्रे, तनय पाटिल, संजना पाटिल, रशिता म्हात्रे, आशीर्वाद कोली, अनीता कोली, आइसा कोली, आशना कोली, शिवनाथ पाटिल, अश्वनी पाटिल, पंकज म्हात्रे सहित अन्य हल्के चोटिल हुए हैं।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!