Ad image

अलर्ट: टिहरी जिले में भारी बारिश की चेतावनी, प्रशासन अलर्ट

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा आज दिनांक 05.07.2022 को प्रातः 10:00 बजे जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 05 व 06 जुलाई, 2022 को अन्य जनपदों सहित जनपद- टिहरी गढ़वाल के कुछ स्थानों में भारी वर्षा होने के साथ कहीं-कहीं बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।
मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के मध्येनजर अपर जिला मजिस्ट्रेट, टिहरी गढ़वाल रामजी शरण शर्मा द्वारा जनपद के अन्तर्गत विशेष तौर से सावधानियां बरतने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबन्धन आईआरएस प्रणाली के नामित समस्त अधिकारी एवं विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट में रहेंगे। एनएच, लोनिवि, पीएमजीएसवाई, बीआरओ, डब्लूबी, पीआईयू आदि किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में उसे तत्काल खुलवाना सुनिश्चित करेंगे। समस्त राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में बने रहेंगे तथा ग्राम प्रहरियों के साथ कंट्रोल रूम के माध्यम से सतर्क स्थिति बनाये रखेंगे। कहा कि संवेदनशील ग्रामों/क्षेत्रों में विशेष सतर्क दृष्टि बनाये रखी जाय। समस्त तहसीलें/थाना/चौकियां, अग्निशमन केन्द्र भी आपदा सम्बन्धित उपकरणों एवं वायरलैस सहित हाई अलर्ट में रहेंगे। आपातकालीन स्थिति के लिए अधिकारीगणों को व्यक्तिगत रूप से बरसाती, छाता, टार्च, हैलमेट तथा कुछ आवश्यक उपकरण एवं सामग्री अपने वाहनों में अपने स्तर से रखने हेतु उचित कार्यवाही करेंगे। कहा कि किसी भी आपदा/दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान प्रदान किया जाये। विद्यालयों सावधानी, सुरक्षा बरती जाये। असामान्य मौसम, भारी वर्षों की चेतावनियों के दौरान उच्च क्षेत्रों में पर्यटकों के आवागमन की अनुमति न दी जाये। इस दौरान प्रमुख नदियां/सहायक नदियों एवं मौसमी नालों का जलस्तर का निरन्तर अवलोकन किया जाता रहे, खतरे के निकट पर पहुंचने से पहले नदी तट के समीपस्थ लोगों का जन सुरक्षा के दृश्टिगत सुरक्षित स्थानों मे जाने हेतु अवगत कराया जाये।
जिला पंचायतराज अधिकारी टिहरी गढ़वाल को पंचायत सचिवों के माध्यम से प्रत्येक ग्राम सभा में यह चेतावनी प्रसारित करवाने के निर्देशित दिये गये हैं।

समस्त सम्बन्धित अधिकारी किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना जनपद आपातकालीन परिचालन केन्द्र/आपदा नियंत्रण कक्ष, टिहरी गढ़वाल, फोन नं.-01376-234793, 233433 टोल फ्री नं. 01376-1077, मोबा.नं.-8126268098, 7465809009, 9456533332, 7983340807 पर तत्काल देना सुनिश्चित करेंगे। 

मानसून अवधि में किसी भी अधिकारी /कर्मचारी के मोबाइल फोन स्विच ऑफ नहीं रहेंगे। इस अवधि में लोगों के फंसे होने की स्थिति पर खाद्य सामग्री व मेडिकल की व्यवस्था की जाये। नगर एवं कस्बाई क्षेत्रों में नालियों एवं कलवटों के अवरोधों को दूर किया जाये।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!