चम्बा पालिका अब डेंगू से बचाव के लिए चला रही अभियान

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी, गढ़ निनाद ब्यूरो। शहरी विकास विभाग तथा जिलाधिकारी महोदय के द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में कोरोना बीमारी के साथ-साथ डेंगू से बचाव के लिए नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है। 

नगर पालिका परिषद चम्बा के अधिशासी अधिकारी एसपी जोशी ने बताया कि इसके लिए पालिका चंबा की *केदार एनर्जी* आउटसोर्स एजेंसी के कर्मचारियों ने आज से इस कार्य को करना प्रारंभ कर दिया है जो प्रत्येक वार्ड में निरंतर चलेगा।

उन्होंने बताया कि केदार एनर्जी के सुपरवाइजर आकाश तिवारी के नेतृत्व में यह कार्य वार्ड में चिन्हित स्थानों पर कराया जा रहा है। वहीं जागरूकता कार्यक्रम में कोविड के नियम तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी कराया जा रहा है।

जोशी ने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए कहीं पर जमा हुए हुए पानी को हटाने के लिए तथा नालियों और अन्य स्थानों की सफाई रखने के लिए बताया जा रहा है। अभियान जारी है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!