Ad image

देहरादून: नव नियुक्त डीएम सोनिका ने पदभार ग्रहण करते ही गिनाई प्राथमिकताएं

Garhninad Desk
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून। देहरादून की नवनियुक्त जिलाधिकारी सोनिका ने आज पदभार ग्रहण करते हुए कोषागार में डबल लॉक का चार्ज लिया। नव नियुक्त जिलाधिकारी ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के सतत् क्रियान्वयन, मुख्यमंत्री जी के कौशल विकास योजना से अधिकतम लोगों को स्वरोजगार दिये जाने तथा जनमानस की समस्या का निस्तारण करना है। जिलाधिकारी ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत अधिकारियों के साथ कलेक्टेªट सभागार में बैठक में प्राथमिकता से अवगत कराया। सोनिका ने मानसून के दृष्दिटगत सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने तथा जन समस्याओं का त्वरित गति से समाधान करने के निर्देश दिए तथा जिन  समस्याओं का समाधान शासन स्तर पर होना है ऐसे समस्याओं के निदान शासन को प्रेषित करने को कहा। उन्होंने डेंगू व आपदा प्रबन्धन के क्षेत्र में भी अलर्ट रहते हुए कार्य करने को कहा।

देहरादून की नई डीएम आईएएस सोनिका 2010 बैच की अफसर हैं। वर्तमान में मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लि0 एवं अपर सचिव के पद की जिम्मेदारी भी संभाल रही हैं। सोनिका जनपद देहरादून में उप जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी एवं जिलाधिकारी टिहरी गढवाल के पद पर रहीं है।


इस दौरान अपर जिलाधिकारी के के मिश्रा व डॉ शिव कुमार बरनवाल, नगर मजिस्ट्रेट कुशम चौहान, मुख्य कोषाधिकारी रोमिल चौधरी, एसडीएम डोईवाला युक्ता मिश्रा, मुख्य व्यैक्तिक सहायक जिलाधिकारी वीरेंद्र सिंह, सहायक निदेशक/जिला सूचना अधिकारी बद्री चन्द्र नेगी सहित संबन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!