Ad image

कोविड संक्रमण रोकने को पालिका/ पंचायतों द्वारा युद्धस्तर पर जारी है सैनिटीजेशन कार्य, डीएम ने की प्रशंसा

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी, 2 मई 2021। गनिस। 

कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए अब स्थानीय निकायों ने भी कमर कस ली है। रविवार को स्पेशल ड्राइव चलाकर शहरों, कस्बों व बाजारों में सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया।

 जिलाधिकारी ने सैनिटाइजेशन कार्य मे लगे पालिकाओं के अधिशासी अधिकारियों व कर्मचारियों की सराहना की है।

जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव के निर्देशों के क्रम में कोरोना वायरस कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों, कस्बो इत्यादि के सैनिटाइजेशन का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। 

एक ओर जहां सप्ताह के 6 दिन सार्वजनिक स्थलों पर सैनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है वहीं रविवार को स्पेशल ड्राइव चलाकर शहरों, कस्बों, बाजारों में सम्पूर्ण रूप से सैनिटाइजेशन का कार्य निरंतर जारी है। बाजारों एवं सरकारी कार्यालयों, आवासों, स्कूलों आदि में सोडियम हाइपोक्लोराइड का छिड़काव एवं व्यापक साफ सफाई अभियान चलाया जा रहा है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!