डीएम डॉ गहरवार ने भारी वर्षा की चेतावनी के चलते निर्माण कार्यों के दौरान सतर्कता व सावधानी बरतने के दिए निर्देश

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। मौसम विभाग द्वारा निर्गत भारी से बहुत भारी वर्षा (रेड/ओरेंज अलर्ट) की चेतावनी की अवधि में विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं द्वारा नियमित रूप से किये जा रहे निर्माण कार्यों में सावधानी व सतर्कता का उच्च स्तर सुनिश्चित किया जयेगा, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके।

जिला मजिस्ट्रेट/अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार ने शासन के निर्देशानुसार जनपद के समस्त जिला स्तरीय अधिकारी/विभागाध्यक्ष/कार्यालयाध्यक्ष को निर्देशित किया है कि मौसम विभाग द्वारा निर्गत भारी से बहुत भारी वर्षा (रेड/ओरेंज अलर्ट) की चेतावनी की अवधि में स्वयं के स्तर से जनपद में विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं द्वारा नियमित रूप से किये जा रहे निर्माण कार्यों में सावधानी व सतर्कता का उच्च स्तर सुनिश्चित करेंगे, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को टाला जा सके। कहा कि सतर्कता व सावधानी के अभाव में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की स्थिति में सम्बन्धित कार्यदायी संस्था को उत्तरदायी मानते हुए आपदा प्रबन्धन अधिनियम के अनुरूप दंडात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!