गजा व्यापार सभा ने किरायेदारों के सत्यापन को तहसीलदार को दिया ज्ञापन

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी/गजा से डीपीउनियाल। नरेन्द्र नगर विधानसभा क्षेत्र के गजा बाजार के व्यापारियों ने नगर क्षेत्र में किरायेदारों का सत्यापन कराने के लिए तहसीलदार गजा श्रीमती रेनू सैनी को ज्ञापन सौंपा। व्यापार सभा गजा ने प्रस्ताव पारित करते हुए कहा कि नगर पंचायत गजा में प्रत्येक मकान मालिक को अपने किरदारों का सत्यापन किया जाना आवश्यक है क्योंकि बाहरी प्रदेशों व जनपदों से यहां पर मजदूरी करने व व्यापार करने वाले लोग आ रहे हैं जिनका कोई पता नहीं चल पाता है । इसलिए व्यापार सभा की मांग है कि मकान मालिक के माध्यम से उसके किरायेदारों का सत्यापन जरुरी है । यदि किसी ठेकेदार के साथ काम करने भी कोई बाहरी मजदूर आते हैं तो ठेकेदार को उन सभी का पहचान पत्र अपने पास रखकर तहसील गजा प्रशासन को सूचना उपलब्ध करानी चाहिए । व्यापारियों ने कहा कि नगर पंचायत गजा क्षेत्र में कोई घटना घटित हो इससे पहले ही सतर्कता बरतने की जरूरत है । तहसीलदार गजा श्रीमती रेनू सैनी से आज मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन देने वालों में विनोद सिंह चौहान अध्यक्ष, संरक्षक मान सिंह चौहान, उपाध्यक्ष मान सिंह चौहान , आशीष चौहान, जयप्रकाश कोठियाल,विजय तड़ियाल, यशपाल सिंह , राजेन्द्र सिंह राणा , मनीष चौहान, सुरेन्द्र सिंह नेगी, पुष्पाल सिंह खाती,दीवान सिंह, व प्रगतिशील जन विकास संगठन गजा टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष दिनेश प्रसाद उनियाल शामिल रहे । तहसीलदार गजा श्रीमती रेनू सैनी, नायब तहसीलदार भजन सिंह कैंतुरा, राजस्व उप निरीक्षक विनोद सिंह राणा ने व्यापारियों की मांग को जायज ठहराते हुए कहा कि शीघ्र सत्यापन की कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!