प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने पर भाजपाइयों ने किया मिष्ठान वितरण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी । भाजपा नई टिहरी मंडल ने आज श्रीमती द्रोपदी मुर्मू के भारत की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने पर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर पार्टी कार्यालय में मिष्ठान वितरण किया।

इस मौके पर टिहरी विधायक विधायक श्री किशोर उपाध्याय , जिलाध्यक्ष श्री विनोद रतूड़ी, मंडल अध्यक्ष विजय कठैत समेत तमाम कार्यकर्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू जी को बधाई एवम शुभकामनाएं प्रेषित कीं। नई टिहरी मंडल अध्यक्ष विजय कठैत की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं द्वारा मिष्ठान वितरित कर देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद किया।

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक चंद्रपाल सिंह परमार , जगदंबा प्रसाद रतूड़ी, डॉ प्रमोद उनियाल, उदय रावत, गोपीराम चमोली, अनीता पैन्यूली, लक्ष्मी रावत ,लीला मखलोगा, मीना सेमवाल, बीना, रजनी बहुगुणा, दीपमाला बहुगुणा ,अबरार अहमद, अनुसूया प्रसाद नौटियाल, धनीराम नौटियाल, जयेंद्र पवार, पंकज बरवाण, तौफीक खान, असगर अली, गुरुप्रसाद चमोली, राजेंद्र डोभाल, रणवीर नौटियाल, लवली, गब्बर आदि कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!