प्रभारी मंत्री ने खनिज फाउंडेशन न्यास की शासी समिति की बैठक में दिए अहम निर्देश

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। प्रभारी मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने आज THDC गेस्ट हाउस नई टिहरी में जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास की शासी समिति की बैठक ली। बैठक में जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास में प्रस्तावित योजनाओं पर चर्चा की गई।

मंत्री जी ने बैठक का कोरम एवं जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास के तहत प्रस्तावित योजनाओं के संबंध में जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि सबसे प्रस्ताव प्राप्त करते हुए प्राथमिकता निर्धारित की जाय। कहा कि सभी लोग जल्दी प्रस्ताव प्रस्तुत कर दें तथा प्राप्त प्रस्तावों को एसडीएम की रिपोर्ट हेतु संबंधित एसडीएम को भेजना सुनिश्चित करें। कहा कि जो प्रस्ताव सही पाये जायेंगे उनको प्राथमिकता के आधार पर अनुमोदित किया जायेगा। मा. मंत्री जी ने निर्देशित किया कि स्वयं सहायता समूहों को दी जाने वाली सामाग्री के तहत प्रत्येक ब्लॉक में 3-3 महिला स्वयं सहायता समूहों को लिया जाय।
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल इवा आशीष श्रीवास्तव द्वारा जिला खनिज फाउण्डेशन न्यास के तहत प्रस्तावित योजनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि विकासखण्ड भिलंगना के घुत्तु-गंगी क्षेत्र में पर्यटन और साहसिक खेलों की अपार सम्भावनाओं को देखते हुए पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित करने की योजना है, जिसके तहत झील निर्माण, टीन शैड सुढृढीकरण, पार्किंग, हर्बल गार्डन आदि कार्य किये जाने प्रस्तावित हैं।
बैठक में विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय, धनोल्टी प्रीतम सिंह पंवार, घनसाली शक्ति लाल शाह, देवप्रयाग विनोद कंडारी, प्रतापनगर विक्रम सिंह, सीडीओ नमामि बंसल, डीडीओ सुनील कुमार, एसडीएम टिहरी अपूर्वा सिंह, एसीएमओ एल.डी. सेमवाल, सेवायोजन अधिकारी विनायक श्रीवास्तव, मुख्य शिक्षा अधिकारी एल.एम. चमोला, अधि.अभि.जल संस्थान सतीश नौटियाल, अधि.अभि. विद्युत अर्जुन प्रताप, अधि.अभि. लघु सिंचाई बृजेश गुप्ता, अधि.अभि. आर.डब्लू.डी. घनसाली मीनल गुलाटी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!