ब्रेकिंग: सेल्फी के चक्कर में महिला की मौत

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। कौडियाला के समीप 1 महिला की सेल्फी लेने के दौरान सड़क से नीचे गिरने से मौत हो गई है। महिला मुरादाबाद की है।

घटना की सूचना पर थाना देवप्रयाग की पुलिस फोर्स घटनास्थल पहुंची और राहत और बचाव कार्य किया।

बताया जा रहा है कि ये पति पत्नी केदारनाथ से वापस मुरादाबाद जा रहे थे। कौडियाला के समीप महिला जब सेल्फी लेने लगी तो सड़क से नीचे गिर गई। महिला प्रियंका पत्नी राहुल सैनी, उम्र-28 वर्ष निवासी-शेख धर्मपूर थाना सिविल लाइन मुरादाबाद यूपी की रहने वाली है। महिला की मौत हो गई है और शव बरामद कर लिया गया है। 

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!