लक्कड़ घाट के पास गंगा से एक पुरुष का शव बरामद

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश। लक्कड़ घाट की तरफ गंगा नदी से एसडीआरएफ ने एक पुरुष का शव बरामद किया है, जिसकी उम्र लगभग 50 साल है। शव एक दिन पुराना लग रहा है।

एसडीआरएफ निरीक्षक कवीन्द्र सजवाण ने बताया कि आज सुबह किसी अनजान कॉलर ने फोन करके बताया कि लक्कड़ घाट की तरफ नदी में एक शव तैरता हुआ दिखाई दे रहा है। इस सूचना पर एस डी आर एफ ढालवाला से टीम रवाना हुई। 

टीम के जवान पंकज सिंह व किशोर कुमार द्वारा राफ्ट की मदद से नदी में तैरते शव तक पहुंचे, शव को रोप से अटैच कर शव को बाहर निकाला गया। शव को जिला पुलिस को सुपुर्द किया गया है और शिनाख्त के लिए सभी थानों को अवगत करा दिया गया है।

एस डी आर एफ टीम में निरीक्षक कवींद्र सजवाण, जितेन्द्र, किशोर, रमेश भट्ट व पंकज दबास शामिल रहे।

Share This Article
error: Content is protected !!