डीएम टिहरी लगातार आपदाग्रस्त क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर नुकसान का ले रहे हैं जायजा

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार लगातार आपदाग्रस्त क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर नुकसान का जायजा ले रहे हैं। आपदा ग्रस्त इलाकों में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं तथा वह स्वयं भी स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति पर नज़र रखे हुए हैं।

डीएम टिहरी गढ़वाल

आज सुबह मालदेवता-सत्यों मार्ग पर लालपुल कुमालड़ा में पुर्नबहाली कार्यो की अद्यतन स्थिति एवं आपदाग्रस्त क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर सड़क, पानी, बिजली आदि अन्य मूलभूत सुविधाओं की अद्यतन प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

जिला प्रशासन द्वारा आपदा प्रभावित क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों हेतु टीम गठित की गई हैं, जिनके द्वारा आपदाग्रस्त क्षेत्रों में आपदा से हुई क्षति का आकलन, प्रभावित परिवारों का पुनर्वास/विस्थापन हेतु स्थलीय जांच एवं भूगर्भीय सर्वेक्षण, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ टीमों के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 

निरीक्षण के दौरान विधायक धनोल्टी प्रीतम सिंह पंवार, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, अपर जिलाधिकारी रामजीशरण शर्मा, तहसीलदार साक्षी उपाध्याय, हरेन्द्र शर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!