Ad image

गंगा में नहाते समय बहे युवक का सर्च अभियान जारी

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गीता कुटीर से लापता युवक का शव मिला

टिहरी गढ़वाल। आज थाना लक्ष्मण झूला क्षेत्र अंतर्गत गोवा बीच पर एक युवक गंगा नदी में नहाते समय तेज बहाव में बह गया। युवक की पहचान रणवीर पुत्र श्री राजवीर, उम्र 19 वर्ष, निवासी फाजिल्का, पंजाब के रूप में हुई है।

युवक अपने चार अन्य साथियों के साथ घूमने आया था और नीलकंठ मंदिर दर्शन के लिए जा रहा था। इस दौरान वे गंगा किनारे स्नान कर रहे थे, तभी रणवीर तेज धारा में बह गया।

घटना की सूचना पर SDRF ढालवाला टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सर्च एवं रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। टीम के डीप डाइवर्स द्वारा नदी में गहन खोजबीन की जा रही है।

SDRF निरीक्षक कवींद्र सजवान ने बताया कि 22 जुलाई को गीता कुटीर से लापता वीरेंद्र राजपूत पुत्र श्री महेंद्र राजपूत, उम्र 25 वर्ष, निवासी पंचकूला, हिमाचल प्रदेश का शव बरामद हुआ है। शव को आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!