मेजर ध्यान चन्द ‘हॉकी के जादूगर’ के जन्म दिवस 29 अगस्त को ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ का आयोजन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। मेजर ध्यान चन्द ‘हॉकी के जादूगर’ के जन्म दिवस 29 अगस्त, 2022 को ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ का आयोजन किया जाएगा।
जानकारी देते हुए जिला युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी ने बताया कि 29 अगस्त, 2022 को हॉकी के जादूगर के जन्म दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है, जिसमें समस्त विकासखण्डों में खेलकूद प्रतियोगितायें आयोजित की जा रही हैं।

तिवारी ने बताया कि विकासखण्ड चम्बा में बैडमिन्टन प्रतियोगिता स्थान बहुउद्देशिय हॉल, विकास भवन, नई टिहरी विकासखण्ड कीर्तिनगर में कबड्डी प्रतियोगिता रामलीला ग्राउण्ड कीर्तिनगर देवप्रयाग रा०ड०का हिण्डोलाखाल में बैडमिन्टन प्रतियोगिता, नरेन्द्रनगर- रा०इ०का० फकोट में कबड्डी प्रतियोगिता, जाखणीधार- रा०इ० का० जाखणीधार में कबड्डी प्रतियोगिता, जौनपुर – रा०ड०का० थत्यूड में एथलेटिक्स प्रतियोगिता, प्रतापनगर- रा०इं० का प्रतापनगर में कबड्डी प्रतियोगिता, थौलधार – रा०इं०काo छाम में कबड्डी प्रतियोगिता भिलंगना – रा०इ० का० घुमेटीधार में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। जिसमें खेल विभाग एवं शिक्षा विभाग के सहयोग से 29 अगस्त, 2022 को खेलों के माहौल को सृजित करने के उद्देश्य से पूरे जनपद में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जा रहा है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!