Ad image

डीएम के दिशा निर्देशन में आपदाग्रस्त क्षेत्रो में राहत एवं पुनर्निर्माण कार्यों में आई तेजी

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी। जिलाधिकारी टिहरी गढ़‌वाल डॉ. सौरभ गहरवार के मार्ग दर्शन में तहसील धनोल्टी क्षेत्र में 19 व 20 अगस्त, को आयी आपदा से निजात दिलाने हेतु क्षेत्र में विभिन्न विभागों द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जोरो पर गतिमान है। आपदा ग्रस्त क्षेत्र में आपदा से निपटने एवं पुर्ननिर्माण व अन्य सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में विभिन्न विभागों द्वारा कार्य किये जा रहें है।

इसी क्रम में पशुपालन विभाग द्वारा आपदाग्रस्त क्षेत्र में 20 अगस्त को कुमाल्डा एवं आसपास के क्षेत्र में विभागीय टीम राजकीय पशु चिकित्सालय सत्यो द्वारा क्षेत्र भ्रमण कर आपदा राहत कार्यों में सहयोग प्रदान करते हुए नदी क्षेत्र के आसपास चरते पशुओं को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया, 21 अगस्त को टीम द्घारा चिपल्टी (तौल्या काटल) एवं ग्वाङ क्षेत्र में दैवीय आपदा में हुई पशु हानि का विवरण एकत्रित किया गया एवं दवा वितरित की गई। 22 को टीम द्घारा सीतापुर क्षेत्र में जाकर हुई पशु हानि का आकलन किया गया एवं क्षेत्र के पशुपालको को दवा वितरित की गई, 23 को टीम द्घारा क्षेत्र पंचायत जौनपुर कि ग्राम पंचायत भवन कुमाल्डा के सभागार में बीडीसी बैठक में प्रतिभाग किया गया।

24 अगस्त को टीम द्वारा सीतापुर, ‘कोकलियाल गाँव / भरवाकाटल आदि गांवों में जाकर आपदा राहत कार्य एवं दवा वितरण कार्य, 25 को टीम ने ग्वाल्गीडाण्डा, चिफल्टी तौल्याकाटल एवं सौदणा क्षेत्र में दवा वितरण कार्य, पशुधन हानि का आँकलन एवं आपदा में मृत पशुओं का विवरण एकत्रित करना एवं दवा आदि का छिड़काव, 26 को शैलेन्द्र सिंह चौहान/ प्र० प्र०अ० द्वारा आयोजित विधिक सेवा सिविर ग्राम पुजार गाँव (सत्यों) में प्रतिभाग किया गया’ एवं टीम के अन्य सदस्यों द्घारा आपदा ग्रस्त क्षेत्र में राहत कार्यों में सहयोग किया गया तथा 27 अगस्त को धर्मवीर सिंह द्घारा रगड़ गांव क्षेत्र में देवीय आपदा से हुई हानि का आकलन कर दवा वितरण कार्य तथा टीम के अन्य सदस्य द्घारा कुमाल्डा में राहत कार्य एवं दवा वितरण कार्य किये गये।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!