जौनपुर के कुमाल्ड़ा में विशेष बीडीसी बैठक 23 को

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार के दिशा निर्देशन में आपदा के दृष्टिगत दिनांक 23 अगस्त, 2022 को विकास खण्ड जौनपुर की ग्राम पंचायत कुमाल्डा के स्थान पंचायत घर में प्रमुख, क्षेत्र पंचायत जौनपुर की अध्यक्षता में विशेष बीडीसी बैठक आहूत की गई है।
जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि बीडीसी बैठक दिनांक 23 अगस्त, 2022 को प्रातः 11 बजे अपराह्न 01 बजे तक आयोजित की जायेगी। उन्होंने जनपद के समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को नियत स्थान एवं समय पर बीडीसी बैठक में स्वयं अनिवार्य रूप से समस्त सूचनाओं सहित प्रतिभाग करने को कहा।
वहीं दिनांक 23 अगस्त, 2022 को क्षेत्र पंचायत देवप्रयाग की बीडीसी बैठक अग्रिम आदेशों तक स्थगित की गई।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!