कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के नेतृत्व में निकली तिरंगा रैली

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

गजा से डी पी उनियाल। नरेन्द्र नगर विधानसभा क्षेत्र की नगर पंचायत गजा में सूबे के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के नेतृत्व के तिरंगा रैली का आयोजन किया गया । इस अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय समेत पूरे बाजार व सभी चौराहों को दुल्हन की तरह सजाया गया था।

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के गजा पहुंचते ही ढोल नगाड़ों से साथ माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा नगर पंचायत गजा के प्रांगण में सभा का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मां सरस्वती व मां भारती के चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्वलित कर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमति मीना खाती, प्रमुख फकोट राजेन्द्र सिंह भंडारी,भा ज पा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, मंडी समिति नरेन्द्र नगर के अध्यक्ष बीर सिंह रावत , मंडल अध्यक्ष अरविंद उनियाल ने किया ।

मुख्य अतिथि का स्वागत अधिशासी अधिकारी सुशील बहुगुणा व गजेन्द्र सिंह खाती, राजेन्द्र सिंह खाती, भगवान सिंह चौहान, राजेश रावत, रतन सिंह रावत सहित नगर पंचायत गजा के सभासद सुनील चौहान,गजा मंडल प्रभारी भगवती प्रसाद रतूड़ी ने किया ।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव पर हम सभी भारतवासियों को गर्व के साथ घर घर तिरंगा फहराना है यह तिरंगा उन सभी को श्रद्धांजलि अर्पित करता है जिन्होंने हमें आजादी दिलाई है । विश्व को भारत की आज़ादी के अमृत महोत्सव का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत गजा के सभी व्यापारियों व जनता को धन्यवाद देते हैं कि तिरंगा रैली के अवसर पर हर घर तिरंगा लगाया गया है ।

रैली नगर पंचायत कार्यालय से पैदल पूरे बाजार में निकाली गई। तिरंगा रैली का नेतृत्व कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, अध्यक्ष श्रीमति मीना खाती, भाजपा अध्यक्ष विनोद रतूड़ी, राजेंद्र सिंह भंडारी, बीर सिंह रावत , कर रहे थे। तिरंगा रैली में सैकड़ों महिलाओं, पुरुषों, बच्चों ने प्रतिभाग किया ।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!