एडीजी अमित सिन्हा का कोटी कॉलोनी चौकी का आकस्मिक निरीक्षण, आधुनिक व जनहितैषी पुलिसिंग पर जोर

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 08 अप्रैल 2026। माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में अपर पुलिस महानिदेशक एवं विशेष प्रमुख सचिव (खेल एवं युवा कल्याण) श्री अमित सिन्हा द्वारा गोद ली गई कोतवाली नई टिहरी के अंतर्गत आज चौकी कोटी कॉलोनी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण का उद्देश्य चौकी स्तर पर पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ करना, उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करना तथा जनसहभागिता के माध्यम से आधुनिक एवं उत्तरदायी पुलिसिंग को बढ़ावा देना रहा।
निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्रीमती श्वेता चौबे, अपर पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार, क्षेत्राधिकारी टिहरी श्री चन्द्र मोहन सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक श्री ऐश्वर्या पाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने चौकी परिसर का निरीक्षण कर आधारभूत सुविधाओं, स्वच्छता व्यवस्था, तकनीकी संसाधनों और जनसंपर्क प्रणाली की समीक्षा की।
इस अवसर पर चौकी कोटी कॉलोनी के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, तकनीकी उन्नयन तथा आमजन के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही चौकी को जनहितैषी, सुगम और आधुनिक स्वरूप प्रदान करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
अधिकारियों ने बताया कि इस पहल के तहत जनपद की पुलिस चौकियों को चरणबद्ध तरीके से विकसित कर आधुनिक बनाया जाएगा, जिससे आमजन को त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!