Ad image

चलो दिल्ली: महंगाई पर हल्ला बोल के खिलाफ़ दिल्ली कूच

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी जिले से भारी संख्या में कांग्रेसजन कल दिल्ली होंगे रवाना

नई टिहरी। 04सितंबर 2022 को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस ने महंगाई भ्रष्टाचार के खिलाफ़ हल्ला बोल ऐतिहासिक रैली आयोजित की है, इस रैली में शामिल होने के लिए उत्तराखंड के टिहरी जिले से भारी संख्या में कांग्रेसजन कल दिल्ली रवाना होंगे।
केन्द्र और राज्यो में भाजपा सरकार के खिलाफ़ इस रैली को सफल बनाने हेतु कांग्रेस जिलाअध्यक्ष राकेश राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष शान्ति प्रसादभट्ट , वरिष्टनेता आनन्दसिंह बेलवाल, पूर्व प्रमुख विजय गुनसोला, शहर अध्यक्ष देवेन्द्र नौडियाल, मुसरफ अली, कुलदीप पवार ,ब्लॉक अध्यक्षगण तैयारी में जुटे है।
वहीं प्रतापनगर से विधायक विक्रम सिंह नेगी के नेतृत्व में सैकड़ों लोग कल दिल्ली कूच कर रहे है,तो भिलंगना, बालगंगा, जाखनीधार, नई टिहरी, चम्बा, रजाखेत ,नैनबाग, थतुड़ से भी कांग्रेस जन दिल्ली पहुंचेंगे।
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता और भारत जोड़ो यात्रा के जिला कॉर्डिनेटर शान्ति प्रसाद भट्ट ने कहा कि 03 सितंबर को नई टिहरी में उत्तराखंड राज्य सरकार के खिलाफ़ भर्तियों में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ़ पुतला दहन भी किया किया गया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र नौडियाल सभी कांग्रेस जनों से समन्वय स्थापित कर रहे है, ताकि समय से दिल्ली पहुंचा जा सके। नई टिहरी भागीरथी पुरम कोटी कालोनी के कांग्रेस जन कल अपराह्न कांग्रेस कार्यालय नई टिहरी से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!