Ad image

ऑल इंडिया पोस्टल इंप्लाइज ग्रुप सी के चुनाव में दीपक अध्यक्ष और नवीन बने सचिव

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। यहां प्रधान डाकघर में ऑल इंडिया पोस्टल इंप्लाइज ग्रुप सी के द्विवार्षिक अधिवेशन 

में नई कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। अधिवेशन कलवा लाल वाल्मीकि और बीवी बिजल्वाण की देखरेख में आयोजित किया गया। इस मौके पर सभी कर्मचारियों ने एक स्वर से पुरानी पेंशन बहाली से लेकर लंबित स्थानीय समस्याओं के निराकरण की मांग की।

अधिवेशन के पर्यवेक्षक बेलम सिंह रावत की अध्यक्षता में कार्यकारिणी के चुनाव कराए गए। जिसमें दीपक भट्ट अध्यक्ष, राजेश लाल उपाध्यक्ष, नवीन जोशी सचिव, सरोज सहसचिव, आशीष नौटियाल कोषाध्यक्ष, नीलिमा, मीनाक्षी, प्रमोद शर्मा को ऑडिटर चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने एकजुटता के साथ कर्मियों की समस्याओं के निराकरण का संकल्प लिया। 

इस अवसर पर श्री बीरेन्द्र सिंह नेगी, राजेन्द्र भण्डारी, बचन सिंह सजवाण, शुभाकर, दिवाकर कंसवाल, मौसम, मनोज सजवाण, नीरज नौटियाल. किरन काला आदि उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!