विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग में टिहरी गढ़वाल प्रदेश में अव्वल

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

आदित्य राज और अयान गुप्ता के उत्कृष्ट प्रदर्शन से जनपद की टीम बनी चैंपियन, 13 जिलों की टीमों ने किया प्रतिभाग

टिहरी गढ़वाल । देहरादून स्थित उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकोस्ट) के विज्ञान धाम में आयोजित द्वितीय राज्य स्तरीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग-2026 में टिहरी गढ़वाल की टीम ने प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया। 25 और 26 अक्टूबर को आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 13 जनपदों की टीमों ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक ज्ञान, तार्किक चिंतन, त्वरित निर्णय क्षमता और टीम भावना का प्रदर्शन किया। सीनियर वर्ग में टिहरी गढ़वाल के आदित्य राज और अयान गुप्ता ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव हासिल किया। दोनों विद्यार्थियों की इस उपलब्धि को जनपद के लिए गौरवपूर्ण माना जा रहा है।
टीम की सफलता में कार्यक्रम समन्वयक मनोज सिंह असवाल और सूर्यकांत तिवारी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मार्गदर्शक शिक्षिका दिव्या गौतम ने विद्यार्थियों को प्रतियोगिता के लिए मार्गदर्शन और प्रोत्साहन दिया। वहीं, राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक सुनील सिंह असवाल के मार्गदर्शन एवं समन्वय में टीम ने राज्य स्तर पर यह उपलब्धि हासिल की।
मुख्य शिक्षा अधिकारी कमला बड़वाल, जिला शिक्षा अधिकारी बीपी सिंह तथा जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा एवं खंड शिक्षा अधिकारी तस्लीम कुरैशी ने विजेता विद्यार्थियों और मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस सफलता से जनपद में विज्ञान शिक्षा, नवाचार और विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के प्रयासों को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!