मौसम विभाग के यलो अलर्ट के चलते डीएम ने दिए सतर्कता बरतने के निर्देश

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज जनपद टिहरी गढ़वाल में येल्लो अलर्ट जारी किया गया है। जनपद में कहीं-कहीं तीव्र बौछार एवं भारी वर्षा की सम्भावना व्यक्त की गयी है।
मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के मध्येनजर जिला मजिस्ट्रेट, टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा जनपद में विशेष सावधानियां बरतने के निर्देश दिये गये हैं। छोटी नदी /नालों के समीप रहने वाले लोगो तथा बस्तियों को सावधान/सुरक्षित स्थान पर रहने को कहा गया है। लोगो को आवागमन के दौरान सावधानी बरतने की की सलाह दी गयी है।
आपदा प्रबन्धन आईआरएस प्रणाली के नामित समस्त अधिकारी एवं विभागीय नोडल अधिकारी हाई अलर्ट में रहने के निर्देश दिए गए हैं। मोटर मार्ग से संबंधित विभागों को मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में तत्काल खुलवाने के निर्देश दिए गए हैं। समस्त राजस्व उपनिरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारियों की अपने-अपने क्षेत्रों में बने रहने तथा ग्राम प्रहरियों के साथ कंट्रोल रूम के माध्यम से सतर्क स्थिति बनाये रखने की कहा गया है। संवेदनशील ग्रामों/क्षेत्रों में विशेष सतर्क दृष्टि बनाये रखने के निर्देश दिये गए हैं। समस्त तहसीलें/थाना/चौकियां, अग्निशमन केन्द्र भी आपदा सम्बन्धित उपकरणों एवं वायरलैस सहित हाई अलर्ट में रहेंगे। आपातकालीन स्थिति के लिए अधिकारीगणों को व्यक्तिगत रूप से बरसाती, छाता, टार्च, हैलमेट तथा कुछ आवश्यक उपकरण एवं सामग्री अपने वाहनों में अपने स्तर से रखने हेतु उचित कार्यवाही करेंगे। कहा कि किसी भी आपदा/दुर्घटना की स्थिति में त्वरित स्थलीय कार्यवाही करते हुए सूचनाओं का तत्काल आदान प्रदान किया जाये। विद्यालयों में विशेष सावधानी, सुरक्षा बरती जाये। उच्च क्षेत्रों में पर्यटकों के आवागमन की अनुमति न दी जाये। इस दौरान प्रमुख नदियां/सहायक नदियों एवं मौसमी नालों का जलस्तर का निरन्तर अवलोकन किया जाता रहे, खतरे के निकट पर पहुंचने से पहले नदी तट के समीपस्थ लोगों का जन सुरक्षा के दृश्टिगत सुरक्षित स्थानों मे जाने हेतु अवगत कराया जाये।
जिला पंचायतराज अधिकारी टिहरी गढ़वाल को पंचायत सचिवों के माध्यम से प्रत्येक ग्राम सभा में यह चेतावनी प्रसारित करवाने के निर्देशित दिये गये हैं। समस्त सम्बन्धित अधिकारी किसी भी प्रकार की आपदा की सूचना जनपद आपातकालीन परिचालन केन्द्र/आपदा नियंत्रण कक्ष, टिहरी गढ़वाल, फोन नं.-01376-234793, 233433 टोल फ्री नं. 01376-1077, मोबा.नं.-8126268098, 7465809009, 9456533332, 7983340807 पर तत्काल देना सुनिश्चित करेंगे। मानसून अवधि में किसी भी अधिकारी /कर्मचारी के मोबाइल फोन स्विच ऑफ नहीं रहेंगे। इस अवधि में लोगों के फंसे होने की स्थिति पर खाद्य सामग्री, मेडिकल की व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सामान की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!