कलाई-II जलविद्युत परियोजना को कैबिनेट मंजूरी, 14,105 करोड़ का निवेश

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश, 08 अप्रैल 2026: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने अरुणाचल प्रदेश के अंजॉ जिले में लोहित नदी पर प्रस्तावित 1200 मेगावाट क्षमता की कलाई-II जलविद्युत परियोजना को मंजूरी दे दी है। परियोजना की अनुमानित लागत 14,105.83 करोड़ रुपये है और इसे 78 माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

डॉ. ए.एन. त्रिपाठी, मुख्य महाप्रबंधक (कॉरपोरेट संचार) ने जारी एक बयान में कहा कि परियोजना से सालाना 4852.95 मिलियन यूनिट बिजली उत्पादन की उम्मीद है। यह लोहित बेसिन की पहली बड़ी जलविद्युत परियोजना होगी, जिससे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति मजबूत होने के साथ राष्ट्रीय ग्रिड संतुलन में भी मदद मिलेगी।
परियोजना का निर्माण THDC India Limited और राज्य सरकार के संयुक्त उद्यम के माध्यम से किया जाएगा। केंद्र सरकार राज्य की इक्विटी हिस्सेदारी हेतु 750 करोड़ रुपये तथा सड़क, पुल और ट्रांसमिशन लाइन जैसे बुनियादी ढांचे के लिए 599.88 करोड़ रुपये की सहायता देगी।
राज्य को 12% मुफ्त बिजली तथा 1% अतिरिक्त बिजली स्थानीय क्षेत्र विकास निधि के लिए मिलेगी। परियोजना के तहत करीब 29 किमी सड़क और पुलों का निर्माण होगा, जिससे अंजॉ और नामसाई जिलों में बुनियादी ढांचे, रोजगार और स्थानीय विकास को बढ़ावा मिलेगा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!