स्वच्छता अभियान में महिलाओं की अग्रणी भूमिका

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। नरेन्द्र नगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत जयकोट में महिलाओं ने स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को पंचायत घर व आस पास स्थानों में सफाई करते हुए मनाया ।

ग्राम पंचायत जयकोट की जागरूक महिला प्रधान श्रीमति प्रियंका चौहान ने ग्राम पंचायत अधिकारी दीपक शाह तथा गांव की महिलाओं को साथ लेकर अपने पंचायत घर व उसके आस पास सफाई अभियान चलाया। भवन के बाहर व निकटवर्ती स्थान पर झाड़ियां काटी तथा सफाई व्यवस्था की ।

प्रधान श्रीमति प्रियंका चौहान ने कहा कि अपना कार्यालय स्वच्छ रखेंगे तथा ग्राम पंचायत में रास्ते साफ़ रखेंगे तो हमारा गांव , कस्बा , शहर भी स्वच्छ रहेगा , स्वच्छता से अनेक बीमारियां नहीं होने साथ हमारा पर्यावरण भी शुद्ध होगा, इसमें हर जन जन की भूमिका महत्वपूर्ण है , ग्राम पंचायत की महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत अधिकारी दीपक शाह ने महिलाओं की भूमिका को जरुरी बताते हुए कहा कि महिलाएं घर,आंगन से लेकर कार्यालयों में अग्रणी भूमिका में रहती हैं। स्वच्छता अभियान चलाने भी उनकी भागीदारी महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर कमल सिंह नेगी, राहुल चौहान, श्रीमति पूनम, रीना, सुनीता, कृष्णा,सहित गांव जयकोट की सभी महिलाओं ने अग्रणी भूमिका निभाई।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!