एसडीआरएफ ने बैराज से निकाला शव, रामझूला घाट से बह गया था बुजुर्ग

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश, 25 सितंबर 2022। कल 24 सितंबर को एक बुजुर्ग व्यक्ति रामझूला घाट से नहाते वक्त पैर फिसलने से बह गया था। जिसका शव एसडीआरएफ ने बरामद कर दिया है।

कल लक्ष्मण झूला थाना को बुजुर्ग के बहने की सूचना मिली। लोगों ने बताया कि पशुलोक बैराज में कोई शव दिखाई प्रतीत होता है। एस डी आर एफ ढालवाला टीम पशुलोक बैराज के लिए रवाना हुई और सर्च ऑपरेशन चलाया।

एसडीआरएफ निरीक्षक कवीन्द्र सजवाण ने बताया कि टीम द्वारा बुज़ुर्ग ब्यक्ति का शव बरामद कर लिया है। बुज़ुर्ग ब्यक्ति की शिनाख्त कर ली गई है। बुजुर्ग ब्यक्ति का नाम इंद्रचंद्र सोनी पुत्र श्री अमलोक चंद्र उम्र- 65 साल है जो बीकानेर राजस्थान के रहने वाले हैं।

बुजुर्ग का कल 24 सितंबर को गीता भवन के पास नदी में नहाते समय पैर फिसल गया था।

Share This Article
error: Content is protected !!