Ad image

दयानन्द घाट पर गंगाजल लेने गया एक व्यक्ति डूबा सर्च ऑपरेशन जारी

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी । दयानन्द घाट, शीशम झाड़ी में एक ब्यक्ति की डूबने की सूचना है। थाना मुनिकीरेती द्वारा एसडीआरएफ को एक व्यक्ति के डूबने की सूचना पर एसडीआरएफ ढालवाला की डीप डायविंग टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। 

सूत्रों के अनुसार नितिन पुत्र राकेश कुमार चन्द्रेश्वर नगर ऋषिकेश  गंगाजल लेने आया था , पैर फिसलने से नदी के बहाव में बह गया। आस पास के लोगों द्वारा बचाने की कोशिस भी की गई , परन्तु तब तक ब्यक्ति बहाव में आगे निकल गया था।

 एस डी आर एफ इंस्पेक्टर कविन्द्र सजवाण ने बताया कि डीप डायविंग टीम राफ्ट व कांटे से  जगह जगह संभावित जगहों पर  पशुलोक बैराज तक सर्च करेगी। इस समय नदी का जलस्तर भी बहुत अधिक हो रखा है। अपडेट जारी…..


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!