एस बी बी बी वी एस सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल पौड़ीखाल में जोश खरोश के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। एस बी बी बी वी एस सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल पौड़ीखाल में शिक्षक दिवस जोश खरोश के साथ मनाया गया । इस अवसर पर शिक्षकों को सम्मानित किया गया तथा छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

स्कूल के संस्थापक श्री जे एस बिष्ट द्वारा डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जीवनी पर प्रकाश डाला गया तथा उन्होंने अपने संबोधन में अध्यापकों को सर्वपल्ली राधाकृष्णन के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

इस अवसर पर स्कूल के प्रबंध निदेशक श्री एस डी एस बिष्ट ने अध्यापकों का धन्यवाद किया कि उन्होंने अपने सतत परिश्रम एवम लगन से छात्रों का अच्छा मार्ग निर्देशन किया जिससे छात्र लगातार अच्छे नंबरों से उत्तीर्ण हो रहे हैं। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रामा नंद रतूड़ी द्वारा की गई।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!