Ad image

थत्यूड़ पहुंचे शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं संग कुछ इस तरह मनाया सीएम धामी का जन्मदिन

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। शहरी विकास, वित्त और टिहरी जिले के प्रभारी मंत्री डॉ प्रेम चंद अग्रवाल ने थत्यूड़ में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर आयोजित सेवा संकल्प दिवस कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने कहा कि सीएम धामी के नेतृत्व में सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए काम कर रही है।

ब्लॉक मुख्यालय में कार्यक्रम में पहुंचे शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने केक काटकर कार्यकर्ताओं को वितरित किया। मंत्री डॉ अग्रवाल ने ब्लॉक कार्यालय प्रांगण में पौधारोपण भी किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रभारी मंत्री का फूल मालाओं से स्वागत कर अपनी समस्याएं भी बताई। उन्होंने सड़क और पॉलिटेक्निक कालेज बनाने की मांग की।

मंत्री डॉ अग्रवाल जी ने कहा कि सीएम धामी के नेतृत्व में सरकार पर 2025 तक उत्तराखंड को अग्रणी प्रदेश के श्रेणी में लाने के लिए निरंतर काम कर रही है। कहा कि हम सभी का संकल्प होना चाहिए कि देवभूमि उत्तराखंड के विकास के लिए काम करें।

धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने कहा कि सीएम धामी के जन्मदिन को संकल्प दिवस के रूप में मनाने के बाद शनिवार को देश के पीएम नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा पखवाड़े के रूप में मनाया जाएगा।

इस अवसर पर जौनपुर की ब्लॉक प्रमुख सीता रावत, पूर्व प्रमुख कुंवर सिंह पंवार, गीता रावत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र राणा, जिला पंचायत सदस्य अभिलाष कुमार, खेमराज भट्ट आदि उपस्थित थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!