बाइक दुर्घटना में युवक की मौत

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। विकास खंड भिलंगना के ग्राम बनगांव पट्टी कैमर निवासी धनवीर को क्या पता था कि जिस शुद्ध जल को लेने वह चमियाला से श्रीकोट गदेरे जा रहा है उसे वह पीयेगा भी कि नहीं। लेकिन यह विधि का विधान है।

आज जब चमियाला से सुबह 10 बजे के लगभग धनवीर पुत्र स्वर्गीय सूरत सिंह निवासी ग्राम बनगांव पट्टी कैमर तहसील बालगंगा हाल निवासी चमियाला अपनी मोटरसाइकिल संख्या UA 07P1076 से समय श्रीकोट गदेरे से पानी लेने के लिए गया तो पगडण्डी पर बाइक फिसलने से वह कई फीट नीचे खाई में जा गिरा।इस दुर्घटना में धनवीर की मौत हो गई। घर व इलाके में कोहराम मचा है।

धनवीर के शव को पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर भेज दिया गया है ।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!