Ad image

जिलाधिकारी ने गंगा को प्रदूषण मुक्त रखने हेतु संबंधित विभागों से भौतिक कार्यों की जानकारी ली

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 14 जुलाई, 2023। जिला स्तरीय गंगा समिति की समीक्षा बैठक शुक्रवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित की गई। गंगा नदी के प्रबन्धन और प्रदूषण उन्मूलन को लेकर जिलाधिकारी ने एजेण्डानुसार 10 बिन्दुओं की सूचना पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये।
जिला सभागार नई टिहरी में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी द्वारा गंगा नदी को प्रदूषण मुक्त रखने हेतु सभी संबंधित विभागों से भौतिक कार्यों की जानकारी लेते हुए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का पूर्ण विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। कहा कि जो हाउस होल्ड सीवेज से जुड़ने हैं, उनकी डीपीआर तत्काल भेजना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने सिंगल यूज प्लास्टिक उन्मूलन, ट्रंचिंग ग्राउण्ड, वेस्ट मैनेजमेंट, नमामि गंगे योजना आदि को लेकर चर्चा करते हुए कहा कि सभी ईओ नगपालिका/नगर पंचायत नियमित मॉनिटरिंग करते हुए नदी में गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ छापेमारी करते हुए चालानी कार्यवाही बढ़ायंे। तपोवन में वेस्ट मैनेजमेंट के संबंध में प्लान बनाने को कहा गया, ताकि कचरा नदी में न जा सके। जिलाधिकारी ने नमामि गंगे के अन्तर्गत सिंचाई विभाग द्वारा कीर्तिनगर में बनाये गये दो घाटों को ईओ नगर पंचायत कीर्तिनगर को हेण्डऑवर करने तथा एसडीएम को मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिये गये।
बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी टिहरी पुनीत तोमर, मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, अधीक्षण अभियन्ता सिंचाई आर.के. गुप्ता, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, एसीएमओ एल.डी. सेमवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!