ज्योति प्रसाद भट्ट अध्यक्ष व किशन सिंह रावत बने महासचिव 

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच टिहरी गढ़वाल का दूसरा जिला स्तरीय सम्मेलन संपन्न,नई कार्यकारिणी गठित

टिहरी गढ़वाल 30 अक्टूबर 2022। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी मंच टिहरी गढ़वाल का जिला सम्मेलन जिलाध्यक्ष देवेंद्र दुमोगा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सम्मेलन में प्रदेश स्तरीय नेताओं की मौजूदगी में सर्वसम्मति से जिले की नई कार्यकारिणी गठित की गई। सम्मेलन में आंदोलनकारियों की विभिन्न समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया।

नयी कार्यकारिणी गठित

नई जिला कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर ज्योति प्रसाद भट्ट व महासचिव पद पर किशन सिंह रावत 

उपाध्यक्ष- देवेंद्र नौडियाल व श्रीमती उर्मिला महर,

कोषाध्यक्ष सुंदर सिंह कठैत, सचिव उत्तम तोमर, योगेश पाल, संगठन सचिव श्रीपाल चौहान, सोमदत्त उनियाल व सुनील नौटियाल, मीडिया प्रभारी जयप्रकाश पांडेय, गोपाल चौहान , प्रवक्ता शांति भट्ट, विक्रम सिंह कठैत निर्विरोध निर्वाचित हुए।

संरक्षक मण्डल में श्री राजेन्द्र सिंह असवाल महिपाल सिंह नेगी, सुन्दरलाल उनियाल, उमेश चरण गुसाईं , राकेश भूषण गोदियाल को शामिल किया गया। वहीं प्रदेश कार्यकारणी सदस्य पद  देवेन्द्र दुमोगा व मुरारी लाल खण्डवाल को जिम्मेदारी दी गई।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!