यूपीसीएल एमडी ने देर रात किया चंबा विद्युत उपकेंद्र का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं पर जताया संतोष

Govind Pundir
3 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 19 जुलाई। उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के प्रबंध निदेशक पी.सी. ध्यानी ने शनिवार देर रात करीब 9 बजे चंबा स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का औचक निरीक्षण किया। इससे पहले उन्होंने विभिन्न कर्मचारी संगठनों के साथ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा कर कार्यालयी कार्यों का निस्तारण किया।

निरीक्षण के दौरान प्रबंध निदेशक ने विद्युत उपकेंद्र की कार्यप्रणाली, नियंत्रण कक्ष, विद्युत उपकरणों, अनुरक्षण कार्य, सुरक्षा व्यवस्था तथा विद्युत आपूर्ति प्रणाली का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने उपकेंद्र के रखरखाव और व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने उपकेंद्र से जुड़ी तकनीकी और आधारभूत समस्याओं से भी उन्हें अवगत कराया, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
प्रबंध निदेशक ने विद्युत कर्मियों की सुरक्षा पर विशेष जोर देते हुए फील्ड कर्मचारियों को सेफ्टी किट और टूल किट वितरित की। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए ही कार्य करें।
श्री ध्यानी ने ठेकेदार के माध्यम से कार्यरत मीटर रीडरों और लाइन स्टाफ का वेतन प्रत्येक माह की सात तारीख तक बैंक खाते में सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। साथ ही विभागीय, संविदा और ठेका कर्मचारियों से पूरी मेहनत और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई।
उन्होंने चंबा उपखंड कार्यालय की मरम्मत एवं अतिरिक्त निर्माण कार्य के लिए भी तत्काल निर्णय लेते हुए मुख्य अभियंता आशीष अरोरा को रविवार सुबह ही चंबा पहुंचकर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता (गढ़वाल) एन.एस. बिष्ट, अधीक्षण अभियंता गौरव शर्मा, अधिशासी अभियंता दीपक आर्य, उपखंड अधिकारी अशोक कुमार, अवर अभियंता एस.पी. राणा सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस महत्वपूर्ण दौरे को आगामी दिनों मैं प्रस्तावित माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यक्रम को लेकर भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है ताकि छेत्र की जनता को गुणवत्ता पूर्ण एवं सुचारू विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराई जा सके।
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!