आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश में जनजागरण यात्रा शुरू करेगी

Garhninad Desk
2 Min Read
खबर को सुनें

श्रीनगर गढ़वाल 1 अक्टूबर 2022 । श्रीनगर गढ़वाल के एक होटल में आयोजित आम आदमी पार्टी की लोकसभा पौड़ी की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में स्व अंकिता भंडारी को श्रृद्धांजलि दी गई तत्पश्चात गणेश भट्ट के नेतृत्व में देवप्रयाग से यूकेडी छोड़ कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए लोगों का आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट और प्रदेश उपाध्यक्ष ने टोपी और माला पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने आगामी जनजागरण यात्रा की जानकारी कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों को दी। जोत सिंह बिष्ट ने कहा कि आम आदमी पार्टी इस 10 अक्टूबर से और नवम्बर माह तक 5 चरणों में प्रदेश भर में विधानसभा स्तर पर जनजागरण यात्रा निकालने जा रही है। जिसमे प्रदेश में सरकारी नौकरियों में व्याप्त भ्रष्टाचार, महिला उत्पीडन, महंगाई, लाचार शिक्षा स्वास्थ्य व्यवस्था और बेरोजगारी पर प्रदेश की आम जनता को जागृत किया जाएगा। आम आदमी पार्टी के लीगल सेल के अध्यक्ष एडवोकेट अरविंद वर्मा ने बताया कि उन्होंने स्व अंकिता भंडारी का केस निशुल्क लड़ने हेतु अपना वकालतनामा आज अंकिता के पिता जी को उनके घर जाकर दे दिया है।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोकसभा पौड़ी के समस्त पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का देवप्रयाग जिलाध्यक्ष गणेश भट्ट ने आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम में पौड़ी जिलाध्यक्ष मनोरथ निराला, चमोली जिलाध्यक्ष भवान सिंह चौहान, कोटद्वार जिलाध्यक्ष गौरव रावत, रुद्रप्रयाग जिला प्रभारी प्रकाश पंवार, गजेंद्र चौहान, रीना नेगी, राजेंद्र जड़ेजी रघुवर दयाल देवकांत देवराडी आदि ने अपने विचार प्रकट किए।

Share This Article
error: Content is protected !!