Ad image

भाजपा पर्यवेक्षकों ने गजा मंडल बैठक में की रायशुमारी: गौंसारी वार्ड से आठ, बैरोला से चार दावेदार मैदान में

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के आगामी पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा की रणनीतिक तैयारियां तेज हो गई हैं। गजा मंडल में जिला पंचायत सदस्यों के चयन के लिए पार्टी पर्यवेक्षकों ने कार्यकर्ताओं से गोपनीय रायशुमारी की।

मंगलवार को गजा के कॉलेज रोड स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में भाजपा द्वारा नियुक्त पंचायत चुनाव पर्यवेक्षक देवेंद्र भसीन (राज्यमंत्री) और रविंद्र सिंह राणा (पूर्व जिलाध्यक्ष, भाजपा ऋषिकेश) ने जिला पंचायत क्षेत्र गौंसारी (गजा) एवं बैरोला (क्वीली) के संभावित प्रत्याशियों को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा की।

गौंसारी वार्ड से कुल आठ लोगों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की, जिनमें गजेंद्र सिंह खाती, अरविंद उनियाल, रतन सिंह रावत, ताजबीर सिंह खाती, ज्योति पंत, सत्येंद्र सिंह धनोला, भूपेंद्र सिंह धनोला एवं कुलानंद चमोली शामिल हैं। वहीं बैरोला (क्वीली) सीट से जोत सिंह असवाल, मकान सिंह चौहान, श्रीमती राजेश्वरी असवाल व मुकेश चौहान ने दावेदारी जताई।

पर्यवेक्षकों ने प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी से अलग-अलग कक्ष में गोपनीय रूप से फीडबैक लिया। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में पर्यवेक्षकों ने बताया कि रायशुमारी की रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को भेजी जाएगी और जिसे भी प्रत्याशी घोषित किया जाएगा, सभी कार्यकर्ता मिलकर उसके समर्थन में कार्य करेंगे।

देवेंद्र भसीन ने कहा कि भाजपा एक अनुशासित व मजबूत संगठन है, और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत सबको अपनी बात रखने का अधिकार है। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा पंचायत चुनाव में विजय पताका फहराएगी।

बैठक में नगर पंचायत गजा की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती मीना खाती, निवर्तमान प्रमुख चंबा श्रीमती शिवानी विष्ट, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के तकनीकी शिक्षा प्रतिनिधि सुंदर रुडोला, मानवेंद्र सिंह विष्ट, आनंद सिंह खाती समेत कई मंडल कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!