Ad image

दीपावली 24 अक्टूबर को, धनतेरस से भैया दूज तक पांच दिन का होता है दिवाली का त्योहार- ज्योतिषाचार्य डॉ चंडी प्रसाद घिल्डियाल

Govind Pundir
6 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

इस वर्ष दीपावली के साथ 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण और 8 नवंबर को चंद्र ग्रहण पड़ने से मंत्र एवं यंत्र साधना के लिए अद्भुत संयोग

प्रकाश का त्योहार दिवाली हर साल कार्तिक अमावस्या को मनाई जाती है. दिवाली का त्योहार केवल एक दिन नहीं, बल्कि पूरे पांच दिनों का होता है. धनतेरस से दिवाली का प्रारंभ होता है और भैया दूज से इसका समापन होता है.

उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल ज्योतिषीय विश्लेषण करते हुए बताते हैं कि प्रकाश का त्योहार दिवाली हर साल कार्तिक अमावस्या को मनाई जाती है. नरक चतुर्दशी या काली चौदस कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी ति​थि को होता है. इस वर्ष 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण और उसके बाद 8 नवंबर को चंद्र ग्रहण पड़ रहा है इसलिए यह दीपावली मंत्र एवं यंत्र साधना के लिए वरदान के समान है ,शीघ्र विवाह, संतान प्राप्ति, आयु रक्षा, नौकरी की प्राप्ति और नौकरी में तरक्की घर में सुख और शांति, व्यापार में वृद्धि एवं रोग निवारण हेतु इस दीपावली पर मंत्रों की ध्वनि को परिवर्तित कर जो यंत्र बनाए जाएंगे वह लोगों को दीर्घकालिक फायदा पहुंचाएंगे उन्होंने कहा कि इसके लिए लोग समय पर उनसे संपर्क कर सकते हैं।

धनतेरस 2022

इस साल धनतेरस का त्योहार 22 अक्टूबर दिन शनिवार को है. इस दिन प्रदोष काल में माता लक्ष्मी, धन के देवता कुबेर और देवताओं के वैद्य धन्वंतरी की पूजा करते हैं. परिवार की उन्नति के लिए धनतेरस पर सोना, चांदी, धनिया, झाड़ू आदि खीरदते हैं. धनतेरस के दिन प्रदोष व्रत भी रखा जाता है. इस बार धनतेरस पर शनि प्रदोष व्रत है. इस बार यम का दीपक भी धनतेरस को ही निकाला जाएगा.

2– नरक चतुर्दशी या काली चौदस

ज्योतिष शास्त्र में अंतरराष्ट्रीय हस्ताक्षर आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल बताते हैं कि नरक चतुर्दशी या काली चौदस कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी ति​थि को होता है. काली चौदस पश्चिम बंगाल में मनाते हैं. नरक चतुर्दशी को छोटी दिवाली भी कहते हैं. कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी तिथि को श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध किया था, इसलिए इस दिन नकर चतुर्दशी मनाते हैं. हालांकि इस साल काली चौदस की पूजा 23 अक्टूबर की रात को होगी, लेकिन नरक चतुर्दशी यानी छोटी दिवाली 24 अक्टूबर को दिवाली के साथ ही मनाई जाएगी।

3- दिवाली

कार्तिक अमावस्या को दिवाली का त्योहार मनाते हैं. इस साल दिवाली 24 अक्टूबर को है. इस दिन रात्रि के शुभ समय में माता लक्ष्मी और गणेश जी की विधिपूर्वक पूजा करते हैं और घर को दीपक से रौशन करते हैं. इस दिन जब भगवान श्रीराम लंका विजय करके माता सीता के साथ अयोध्या लौटे थे, तब दिवाली मनाई गई थी. तब से यह परंपरा चली आ रही है.

गोवर्धन पूजा या अन्नकूट
दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा या अन्नकूट का त्योहार मनाते हैं. इस साल गोवर्धन पूजा या अन्नकूट 26 अक्टूबर दिन बुधवार को है, क्योंकि दिवाली के अगले दिन 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण है. इंद्रदेव के घमंड को चूर करने और गोकुल के लोगों की रक्षा के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी अंगुली पर धारण कर लिया था. उसके बाद से ही गोवर्धन की पूजा की जाने लगी. इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को अन्नकूट का भोग लगाते हैं.

भाई दूज 2022
भाई दूज का त्योहार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाते हैं, इसे यम द्वितीया भी कहते हैं क्योंकि इस दिन यमराज अपनी बहन यमुना के घर भोजन करने गए थे. तब उन्होंने यमुना को वरदान दिया था कि इस दिन जो भी भाई अपनी बहन के घर जाएगा, उसे मृत्यु का भय नहीं सताएगा. इस साल भैया दूज 26 अक्टूबर को है, इसलिए भाई को चाहिए कि इस दिन अवश्य बहन के घर पहुंचकर भोजन ग्रहण करें और सामर्थ्य अनुसार उसे दक्षिणा प्रदान करें।

आचार्य का परिचय
नाम-आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल
पब्लिक सर्विस कमीशन उत्तराखंड से चयनित प्रवक्ता वर्तमान में सहायक निदेशक शिक्षा विभाग उत्तराखंड सरकार।
निवास स्थान- 56 / 1 धर्मपुर देहरादून, उत्तराखंड।
मोबाइल नंबर-9411153845
उपलब्धियां
वर्ष 2015 में शिक्षा विभाग में प्रथम गवर्नर अवार्ड से सम्मानित वर्ष 2016 में लगातार सटीक भविष्यवाणियां करने पर उत्तराखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उत्तराखंड ज्योतिष रत्न सम्मान से सम्मानित किया वर्ष 2017 में त्रिवेंद्र सरकार ने दिया ज्योतिष विभूषण सम्मान। वर्ष 2013 में केदारनाथ आपदा की सबसे पहले भविष्यवाणी की थी। इसलिए 2015 से 2018 तक लगातार एक्सीलेंस अवार्ड प्राप्त हुआ शिक्षा एवं ज्योतिष क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए 5 सितंबर 2020 को प्रथम वर्चुअल टीचर्स राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त किया। मंत्रों की ध्वनि को यंत्रों में परिवर्तित कर लोगों की समस्त समस्याओं का हल करने की वजह से वर्ष 2019 में अमर उजाला की ओर से आयोजित ज्योतिष महासम्मेलन में ग्राफिक एरा में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दिया ज्योतिष वैज्ञानिक सम्मान।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!