Ad image

केशव गैरोला प्रांतीय अध्यक्ष व नवल किशोर शर्मा बने महामंत्री

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल संघ का नवां प्रांतीय अधिवेशन संपन्न


देहरादून/घनसाली, 9 अक्टूबर 2022 (लोकेन्द्र जोशी)। शनिवार को अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित मिनिस्ट्रियल संघ के नवें प्रांतीय अधिवेशन सम्पन हुआ। जिसमें प्रांतीय कार्यकारणी के चुनाव हुए और केशव गैरोला को प्रांतीय अध्यक्ष व नवल किशोर शर्मा को प्रांतीय महामंत्री रूप में निर्विरोध निर्वाचित किया गया।

इसके अलावा स्वराज नेगी कोषाध्यक्ष, रमेश भट्ट को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राहुल जोशी, तनुज बिष्ट तथा संतोष रावत उपाध्यक्ष , आलोक शर्मा संयुक्त मंत्री , हिमांशु नेगी संगठन मंत्री, संप्रेक्षक- भूपेश तिवारी, सांस्कृतिक सचिव- श्रीमती रक्षा, कार्यालय सचिव- चंद्र नारायण थपलियाल, संरक्षक- कमल उपाध्याय, सलाहकार -राकेश नेगी चुने गए।
नरेंद्र बिष्ट को गढ़वाल मण्डल तथा कुमाऊँ मण्डल से हीरा सिंह पँवार अध्यक्ष बने।
केशव गैरोला के प्रांतीय अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने पर घनसाली में मिनिस्ट्रियल संघ से जुड़े कर्मचारियों के अलावा विभिन्न कर्मचारी संगठनों , एवं ब्यपार् मण्डल, तथा अन्य सामाजिक राजनैतक संगठनों से जुड़े बड़ी संख्या में लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। श्री गैरोला वर्तमान समय में उप जिलाधिकारी घनसाली कार्यालय में सेवारत हैं और वे कर्मचारी संघठन के घनसाली में संरक्षक के पद पर भी हैं, अध्यक्ष बनने से पहले गैरोला अपने इस संगठन के प्रांतीय मंत्री थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!