Ad image

लम्पी स्किन डिजीज के चलते 5 नवम्बर तक पशुओं की आवाजाही पर रोक

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 08 अक्टूबर, 2022। गाय, भैंसों में तीव्र संक्रामक महामारी लम्पी स्किन डिजीज (एलएसडी) के प्रसार पर रोक लगाये जाने हेतु शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल द्वारा जनपद टिहरी गढ़वाल अन्तर्गत दिनांक 05 नवम्बर, 2022 तक समस्त गौवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं के अन्तर्राज्यीय एवं अन्तर्जनपदीय परिवहन, आवागमन, प्रदर्शिनियों एवं पशुओं को एकत्रित करने वाली समस्त गतिविधियों पर रोक लगाने के आदेश जारी किए गए हैं।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, टिहरी गढ़वाल डॉ. आशुतोष जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 05 नवम्बर, 2022 के उपरान्त Transport of Animals Rules के तहत, राजकीय पशुचिकित्सालयों पर नियुक्त क्षेत्रीय पशुचिकित्सा अधिकारी द्वारा संक्रामक रोगमुक्त प्रमाणपत्र धारक मवेशियों (Cattle) के ही परिवहन की अनुमति होगी।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!