Ad image

राजकीय  माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों को किया सम्मानित

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

घनसाली से लोकेंद्र जोशी की रिपोर्ट। घनसाली में आज राजकीय माध्यमिक शिक्षक संघ के नव निर्वाचित प्रतिनिधियों का सम्मान समारोह होटल वासुलोक में आयोजित किया गया। जिसमें नवनिर्वाचित अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह रावत, उपाध्यक्ष डॉ संजय गुसाई, महामंत्री- दाता राम पुर्वाल्, कार्यालय मंत्री शैलेंद्र गैरोला, संयुक्त मंत्री वीरेंद्र मोहन  नगवांण, मुख्य सचेतक राम चंद्र शाह आदि को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम अध्यक्षता करते हुए नरेंद्र डंगवाल ने, शिक्षक संगठन और उनसे जुड़े हुए सभी शिक्षकों को घनसाली बाजार और पूरे क्षेत्र के शैक्षणिक माहौल सुधारने में सहयोग और समर्पण के लिए आह्वान किया कि, शिक्षकों  के हाथों में समाज का भविष्य सुरक्षित है। 

भाजपा के अनुसूचित मोर्चा के जनपदीय अध्यक्ष ओम प्रकाश भुजावान  ने सभी  निर्वाचित पदाधिकारियों को समाज हित में भी अपनी अहम भूमिका निभाने का अनुरोध करते हुए शिक्षकों के सम्मान में अपना उद्बोधन किया। 

राज्य आंदोलनकारी, वरिष्ठ अधिवक्ता लोकेंद्र जोशी ने कहा कि शिक्षक साहित्य और समाज का दर्पण  होता है,जो हमेशा उत्कृष्ट समाज की रचना में अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित रखता है। शिक्षकों को हमेशा  अपने दायित्वों को निभाते हुए,एक अच्छे समाज के लिए निरंतर सर्पित होकर, निर्भिक्ता से समाज में रहना चाहिए । जिनके सुरक्षा की जिम्मेदारियां समाज की स्वयं होनी चाहिए। 

सम्मान समारोह के संयोजक बेली राम कंसवाल ने संगठन के सभी पदाधिकारियों का स्वागत कर बधाई देते हुए  उन्हें शुभकामनाएं दी। 

इस मौके पर नव निर्वाचित अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह रावत ने संगठन की ओर से स्वागत समारोह के आयोजन पर, सभी आयोजकों का आभार व्यक्त किया और विश्वास देते हुए कहा कि, शिक्षक संगठन जहाँ शिक्षकों के हितों की रक्षा करेगा वहीं समाज हित में जो भी संभावनाएं और अपेक्षाएं समाज की होगी उस पर संगठन खरा उतरने का काम निष्ठा पूर्वक करेगा। 

समारोह में बडोनी स्मृति मंच, संयोजक बेली राम कंसवाल, स्मृति मंच के पदाधिकारी प्रधानाचार्य जय कुमार सैनी,नशा मुक्ति साक्षरता समिति के, आर बी सिंह अध्यक्ष श्री केशर सिंह रावत, बार एसोसिएशन से  एडवोकेट लोकेंद्र जोशी,प्रोफेसर मुकेश नैथानी, प्रधानाचार्य कलम सिंह पंवार, विजय चंद रमोला युवा कवि मनोज रमोला, गायक गुसाईं सहित बड़ी संख्या में समाज से जुड़े प्रमुख लोग उपस्थित रहे। समारोह सभा का सफल संचालन युवा नेता विनोद लाल शाह ने किया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!