जल जीवन मिशन की प्रगति पर जिलाधिकारी ने ली समीक्षा बैठक

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें
  • हर घर नल-हर घर जल लक्ष्य को समय पर पूरा करने के निर्देश
  • जल आपूर्ति योजनाओं को निर्धारित समय में पूर्ण करें – जिलाधिकारी

टिहरी गढ़वाल, 25 अगस्त। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने “हर घर नल, हर घर जल” लक्ष्य को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं की समय-सीमा अगस्त माह तक है, उन्हें हर हाल में इसी माह के अंत तक पूर्ण किया जाए तथा आपदा की स्थिति में पेयजल आपूर्ति निर्बाध रखने की अग्रिम व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बैठक में जल निगम, जल संस्थान और हंस फाउंडेशन के कार्यों की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा की गई।

बैठक में सीडीओ वरुणा अग्रवाल, पीडी डीआरडीए पी.एस. चौहान, एसडीओ रश्मि ध्यानी समेत संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!